राकेश शर्मा: जसूर: 18.11.2018
अच्छे दिनों के सपने दिखाकर केंद्र में सत्तासीन भाजपा सरकार ने आम जनता के साथ छल किया और फिर आम जनता को अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में सिर्फ महंगाई की आग में ही धकेलने का कार्य किया। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा बढौतरी कर आम जनता को दो वक्त की रोटी के लिए भी मोहताज कर के रख दिया। लेकिन अब जनता का इस सरकार से मोहभंग हो गया है और 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस जनता के साथ मिलकर इस निक्कमी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। जिसके लिए महिला कांग्रेस ने भी पूरे प्रदेश में "कांग्रेस सशक्त महिला सुद्रिड़" अभियान के साथ बिगुल फूंक दिया है। यह बात प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव अनु राणा ने विधानसभा क्षेत्र नूरपुर की पंचायत आघार के गांव गनोह में रविवार को ब्लाक महिला कांग्रेस नूरपुर के विस्तार के लिए रखी गई बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के सिलेंडर का दाम एक हजार रूपये का आंकड़ा पार कर गया है और आम आदमी की पहुँच से गैस सिलेंडर भी दूर होता जा रहा है। अनु राणा ने कहा कि अगले बीस दिनों में नूरपुर विधानसभा की प्रत्येक पंचायत में महिला कांग्रेस के विस्तार अभियान में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा और अगले महीने नूरपुर में एक विशाल महिला कांग्रेस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी बिशेष तौर पर शामिल होंगी और 2019 के लोकसभा चुनावों में महिला कांग्रेस अपनी सशक्त भूमिका अदा करेगी।
इस मौके पर उर्मिला देवी, स्वर्णा देवी, सृष्टा देवी, कमलेश देवी, अनु वाला, सुनीता देवी, पूजा देवी सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
No comments:
Post a Comment