राकेश शर्मा: जसूर: 22.11.2018
उपमंडल नूरपुर के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 7 अक्टूबर को आयोजित प्रांत स्तरीय स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। जानकारी देते हुए एवीवीपी के नगर अध्य्क्ष रवि मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया की संगठनात्मक जिला नूरपुर का परिणाम घोषित किया गया है। इसमें कक्षा नवमी से 12वीं कक्षा तक के 64 स्कूलों से 2315 छात्रों का पंजीकरण हुआ था। 16 केंद्रों पर 2219 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रतियोगिता में M.C.S राजा का बाग के अभिषेक (नवमीं कक्षा) ने 82 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान हासिल किया। वहीँ D.A.V Public School Bhagni के नवोदित (+2) ने दूसरा स्थान हासिल किया। G.S.S.S Ganoh की छात्रा काजल (+1) ने तीसरा स्थान हासिल किया। G.S.S.S. Chowari की आकांक्षा ने चौथा स्थान हासिल किया। G.S.S.S Ganoh की छात्रा अंकिता ने पांचवा स्थान हासिल किया। G.S.S.S. Chowari की (+1)की छात्रा अर्पिता ने छठा स्थान हासिल किया। G.S.S.S. Suliali की छात्रा प्रियंका ने सातवां स्थान हासिल किया। G.S.S.S. Guglara के छात्र रितेश (दसवीं कक्षा) नें आठवां स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 5000 दूसरा स्थान हासिल करने वाले को 3000 व तीसरा स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को 2000 नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 छात्रों को 1000 रुपए सांत्वना पुरस्कार के तौर पर दिए जायेंगे। 2 जनवरी 2019 को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें इन सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment