राकेश शर्मा: जसूर: 03.11.2018
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नूरपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता डाक्टर राजीव भारद्वाज को कांगड़ा को-आपरेटिव बैंक का चेयरमैन बनाकर दीवाली से पहले न सिर्फ डाक्टर राजीव भारद्वाज बल्कि नूरपुर क्षेत्र को एक तोहफा दिया है। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य के तौर से पार्टी में अपनी सेवाएं देने वाले डाक्टर भारद्वाज वर्तमान में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष पद पर पार्टी के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस जिम्मेवारी को पार्टी के प्रति भारद्वाज के समर्पण भाव और निष्ठां से कार्य करने के ईनाम के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं डाक्टर भारद्वाज को कांगड़ा कोप्रेटिव बैंक का चेयरमैन नियुक्त करने के सरकार के फैसले पर नूरपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दोड़ गई है। कार्यकर्ताओं ने एक निष्ठावान नेता को महत्वपूर्ण पद देने के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया है।
उल्लेखनीय है कि डाक्टर भारद्वाज युवा मोर्चा के दो बार जिलाध्यक्ष, एक बार प्रदेश भाजपा सचिव और वर्तमान में दूसरी बार प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष के तौर पर पार्टी में सेवाएं दे रहे हैं। धूमल सरकार के कार्यकाल में डाक्टर भारद्वाज का हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष के पद से नवाजा गया था। जयराम सरकार भी भारद्वाज की सेवाओं की अनदेखी नहीं कर पाई और उन्हे कांगड़ा कोओप्रेटिव बैंक का महत्वपूर्ण पद देकर उनकी पार्टी के प्रति निष्ठाओं के लिए दीवाली से पहले एक बेहतरीन तोहफा भेंट किया है। वहीं डाक्टर राजीव भारद्वाज ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार तथा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल का यह पद देने के लिए आभार जताया है।
No comments:
Post a Comment